बहसूमा। टिकोला शुगर मिल ने शुक्रवार को 6 से 12 दिसंबर तक खरीदें गए गन्ने का भुगतान किसानों के बैंक खाते में भेज दिया है। मिल के यूनिट हेड हिमांशु कुमार मंगलम ने बताया कि शुगर मिल ने खरीदे गए गन्ने का भुगतान 32.13 करोड़ रुपये किसानों के बैंक खातों में भेज दिया है। उन्होंने किसानों से कहा कि पर्चियों से अधिक गन्ना उपलब्ध होने पर चीनी मिल से या गन्ना विकास परिषद से संपर्क कर अतिरिक्त सट्टा आवश्यकता अनुसार करा लें।