फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टिकोला चीनी मिल ने 12 तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। टिकोला चीनी मिल ने शुक्रवार को 12 जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान किसानों के बैंक खाते में भेज दिया है। मिल के यूनिट हेड हिमांशु कुमार मंगलम ने बताया कि 10 से 12 जनवरी तक खरीदे के गन्ने का भुगतान 9 करोड़ 87 लाख रुपये भेजा गया है। उन्होंने बताया कि चीनी मिल सप्ताह में दो बार मंगलवार और शुक्रवार को भुगतान भेज रहा है। किसानों से साफ सुथरा और ताजे जड़ रहित गन्ना आपूर्ति करने की अपील की जा रही है। मिल के अधिकारी ऋषिपाल धामा ने बताया कि पर्चियां से अधिक गन्ना उपलब्ध होने पर चीनी मिल से संपर्क कर अपने गन्ने की आपूर्ति आवश्यकता अनुसार बढ़वा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें