बहसूमा। टिकोला शुगर मिल ने शुक्रवार को 19 जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान किसानों के बैंक खाते में भेज दिया है। मिल के यूनिट हेड हिमांशु कुमार मंगलम ने बताया कि मिल ने 17 से 19 जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान 10.39 करोड़ रुपये किसानों के बैंक खाते में भेज दिया है। मिल के अधिकारी ऋषिपाल धामा ने बताया कि पर्चियों से अधिक गन्ना उपलब्ध होने पर चीनी मिल से संपर्क कर अपने गन्ने की आपूर्ति आवश्यकता अनुसार बढ़वा लें।