बहसूमा। टिकोला शुगर मिल ने मंगलवार को 15 से 21 नवंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान किसानों के बैंक खाते में भेज दिया है। टिकोला शुगर मिल के यूनिट हेड हिमांशु कुमार मंगलम ने बताया कि शुगर मिल ने 15 से 21 नवंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान 30 करोड़ 12 लाख रुपये किसानों के बैंक खाते में भेज दिया है। गन्ना प्रबंधक अनुपम देओल ने गन्ना किसानों से ताजा साफ स्वच्छ गन्ना आपूर्ति करने की अपील की है। ईडीपी अधिकारी ऋषिपाल धामा ने किसानों से बेसिक कोटा पूरा करने की अपील की है।