मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स पीजी कॉलेज में प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी के संरक्षण में मनोविज्ञान विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय वार्ता हुई। जिसका विषय था महिलाओं के व्यक्तित्व विकास की प्रासंगिकता। मुख्य वक्ता प्रो. सीआर डरोलिया रहे। डरोलिया ने वार्ता में महिलाओं के व्यक्तित्व विकास की प्रासंगिकता की गंभीरता पर प्रकाश डाला और कहा कि चरित्र और व्यक्तित्व दोनों अलग है। प्राचार्य प्रो. निवेदिता कुमारी ने कहा कि महिला ही परिवार के मूल्यों और संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने वाली पहली कड़ी होती है। उसके व्यक्तिव का सीधा प्रभाव बच्चों पर पड़ता है। मनोविज्ञान विभाग की प्रभारी प्रो. नीलम सिंह ने वार्ता की महत्ता पर प्रकाश डाला। संवाद