मुंडाली। गांव मुंडाली में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ गाली गलौज करते हुए ईंट-पत्थर फेेंके। पुलिस के आने पर दोनों पक्ष एक-दूसरे को भुगतने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मुंडाली थाने पर उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि गश्त के दौरान गांव मुंडाली में फौजी इकबाल की कोठी के पास पहुंचे तो शोर-शराबा सुनाई दिया। पहले पक्ष से शाहिद, इकरार, आदिल, जाहिद और दूसरे पक्ष से समीर, कबाड़ी उर्फ कैफ, आदिल, कामरान, गुडडू, नईम निवासी मुंडाली व 7-8 अज्ञात व्यक्ति आपस में गाली गलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी एक-दूसरे को देते हुए ईंट-पत्थर फेंक रहे थे। भीड़ को पुलिस ने किसी तरह समझाकर शांत किया। परंतु दोनों पक्ष उत्तेजित होकर बलवा करते रहे और एक दूसरे को भुगतने की धमकी देकर भाग गए।