फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: झगड़ रहे तीन युवकों को पकड़ा, चेतावनी देकर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। वाल्मीकि जयंती में बैंड लेकर आए लेबर व गाड़ी चालक आपस में भिड़ गए। थाने के सामने हो रहे झगड़े का शोर सुनकर पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया। कस्बे में मंगलवार को वाल्मीकि जयंती का आयोजन था। जयंती में नई दिल्ली से बैंड बुलाया गया था। चालक स्थान की सही जानकारी नहीं होने पर गाड़ी लेकर खतौली वाले रास्ते पर चला गया। लौटते वक्त थाने के सामने लेबर व चालक आपस में भिड़ गए। थाने के सामने शोर सुनकर पुलिस थाने से बाहर आई। पुलिस ने विवाद कर रहे चालक व लेबर के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में हिरासत में लिए गए युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें