मवाना। गांव ढिकौली निवासी मुकुल चौहान ने थाने में तहरीर देकर दो सगे भाइयों सहित तीन पर उसे, उसके भाई व पिता के साथ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मुकुल ने तहरीर में बताया कि रविवार रात 8:50 बजे बाइक से कन्यादान करने के लिए मवाना जा रहा था। रास्ते में गांव निवासी दो सगे भाई व उनका एक साथी ने शराब के नशे में उसकी बाइक को रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर मौके पर पिता कृष्णपाल व भाई विपुल आ गया। आरोपियों ने पिता व भाई के साथ मारपीट की व तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों ने आकर उन्हें बचाया। सीओ का कहना है कि थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।