थानाभवन सीएचसी बच्ची की मौत के बाद परिजनों की लगी भीड़ । संवाद
थानाभवन/कैराना। कस्बे के भैंसानी इस्लामपुर चौराहे के पास कार की टक्कर से तीन साल की मासूम आलिया की मौत हो गई।
गांव भैंसानी इस्लामपुर में सुबह तीन वर्षीय आलिया पुत्री वसीम घर से निकलकर सड़क के दूसरी ओर किराना की दुकान से सामान लेने के लिए जा रही थी। जैसे ही वह चौराहे पर पहुंची तो तेजी से आ रही कार ने टक्कर मार दी, जिससे आलिया गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।
उधर, कैराना में बुधवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पर एंबुलेंस में घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायलों में इस्सोपुर टील निवासी विनोद और कृष्ण पाल शामिल है।