सरधना। नगर के मोहल्ला आदर्श नगर में बुखार से तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। परिजन रहस्यमी बुखार से मौत की बात कह रहे हैं। मोहल्ला आदर्शनगर निवासी कवि दीपक निराला की तीन वर्षीय पुत्री गौरी जैन को दो दिन पूर्व बुखार आया था। परिजनों ने स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया। शुक्रवार रात अचानक से हालत बिगड़ गई। परिजन आनन फानन में उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार सुबह गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक रहस्यमी बुखार से बच्ची की मौत हुई। वहीं, सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने मामले की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।