बहसूमा। मोहम्मदपुर शकिस्त के किसानों के तीन ट्रांसफार्मर चोरी
बहसूमा। चोरों ने गांव खेड़ी के जंगल से बृहस्पतिवार रात गांव मोहम्मदपुर शकिस्त निवासी किसान रतन सिंह, प्रदीप कुमार औा मनोज कुमार के नलकूपों से ट्रांसफार्मर चोरी कर लिए। पीड़ित किसानों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि किसानों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।