फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: औघड़नाथ मंदिर की त्रिस्तरीय सुरक्षा, ड्रोन से निगरानी

विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार को बाबा औघड़नाथ मंदिर में जला​भिषेक के दौरान मंदिर परिसर के बाहर चेकिंग करत
विज्ञापन
मेरठ। औघड़नाथ मंदिर और आसपास के क्षेत्र की निगरानी ड्रोन कैमरों और डॉग स्क्वाड के माध्यम से लगातार की जा रही है। एडीजी भानु भास्कर डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसएसपी अविनाश पांडे समेत अन्य अधिकारी सुरक्षा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं। सोमवार को कांवड़ियों व अन्य लोगों के वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही रुकवाया, जिससे मंदिर तक आने वाले मुख्य मार्गों पर यातायात सुचारु बना रहा। मंदिर परिसर में गर्भगृह से लेकर मुख्य प्रवेश और निकास द्वार तक तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) को भी तैनात किया गया है। मंदिर में प्रवेश करने वालों कीआधुनिक सुरक्षा उपकरणों की सहायता से सघन जांच की गई। बम निरोधक दस्ता भी आसपास के क्षेत्र में तलाशी करता रहा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें