गंगानगर। कसेरू बक्सर में हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गंगानगर थाना पुलिस ने आरोपी सागर, उसकी पत्नी प्रिया निवासी राजपुर खतौली और योगेश निवासी गांव तिगरी, मवाना को गिरफ्तार किया। आरोपियों की लाइसेंसी राइफल भी बरामद की गई है। पुलिस ने धारा 125, आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जेल भेज दिया गया है, वीडियो सोशल साइट पर डाला गया था। संवाद