फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छठी मंजिल के तीन पिलर छतिग्रस्त, 50 परिवारों पर खतरा

Wed, 24 May 2023 01:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर के ईव्ज चौराहे के पास हरि लक्ष्मी लोक बिल्डिंग की छठी मंजिल के तीन पिलर मंगलवार को क्षतिग्रस्त हो गए। इसके चलते बिल्डिंग में रहने वाले 50 परिवार और 50 दुकानदार दहशत में हैं। अब स्थानीय लोगों ने नगर निगम और प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन


हरि लक्ष्मी लोक बिल्डिंग के पीछे के पास एसआर डेवलपर बिल्डिंग बना रहा है। मंगलवार को यहां जैसे ही काम शुरू हुआ तो यह हादसा हुआ। इसके बाद बिल्डिंग में रह रहे लोगों में खलबली मच गई। यहां दुकान करने वाले व्यापार संघ के पदाधिकारी सुधांशु महाराज ने बताया कि नगर निगम की लापरवाही के चलते कई साल से बिल्डिंग की दीवारों में सीवर का पानी जा रहा है। शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस बिल्डिंग के बराबर में दूसरी बिल्डिंग बन रही है। जब से यहां काम शुरू हुआ है तो यहां पिलर से पलस्तर छूटने लगा। बिल्डिंग की छठी मंजिल पर ऐसी हालत है तो नीचे वाली मंजिलों की क्या होगी। इस मामले की शिकायत बिल्डिंग में रहने वाले लोगों ने निगम के अधिकारियों, डीएम, कमिश्नर से भी की। उन्होंने जल्द ही इस समस्या का निदान कर सुरक्षा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें