सरधना। कस्बे के बिनौली अड्डे पर शनिवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में शामली निवासी अनीता और उसका भाई बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में हिमालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार अफजाल को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अनीता के अनुसार, वह अपने भाई के साथ झिटकरी गांव जा रही थी। जैसे ही वह बिनौली अड्डे के पास पहुंचे तो जुल्हेड़ा रोड की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा अफजाल अचानक सामने आ गया। दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। देर रात तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी।