फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पांच में तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में एसपी देहात अभिजीत कुमार ने शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त मौजूदगी में लोगों की समस्याओं पर सुनवाई की गई। थाना समाधान दिवस में विभिन्न गांवों और कस्बों से पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, रास्ते पर अतिक्रमण, पैमाइश, आपसी विवाद तथा अन्य मामलों से संबंधित शिकायतें की। इस दौरान कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष दो शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर थाना प्रभारी गौरव सिंह सहित राजस्व विभाग के अधिकारी, पुलिसकर्मी तथा बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें