फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: व्यापारी से तीन बदमाशों ने किया लूट का प्रयास, विरोध के बाद बाइक छोड़कर हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। सोमवार देर शाम दुकान बंद कर घर लौटते रहे व्यापारी को तीन सशस्त्र बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। विरोध करने तथा लोगों के एकत्र होने पर बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए। व्यापारी ने बदमाशों की बाइक पुलिस को सौंपते तहरीर दी है।
विज्ञापन

आकांक्षा काॅलोनी निवासी विक्कल दुबलिश पुत्र देवेंद्र कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी पक्का तालाब के पास स्नेह नर्सिंग होम के पास उसका जनरल स्टोर है। सोमवार रात करीब 8.45 बजे वह अपनी दुकान बंद कर अपने घर लौट रहा था। उसके पास थैले में 10-15 हजार रुपये थे। जैसे ही अवतार पार्क के पास पहुंचा तो बाइक सवार तीन बदमाश उसके पास पहुंचे, जिनमें दो के पास तमंचे तथा एक के पास पिस्टल था। इन्होंने जानलेवा हमला किया तथा थैला छीनने का प्रयास किया। लेकिन उसके द्वारा तथा वहां पहले से मौजूद भोला चौधरी के विरोध के कारण बदमाश थैला छीनने में कामयाब नहीं हो सके। विरोध को देखते हुए तीनों बदमाश अपनी बाइक छोड़कर वहां से फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी ने बाइक पुलिस के सुपुर्द कर दी तथा थाने में तहरीर दी है। पीड़ित ने अपनी जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें