फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: होमगार्ड-चौकीदारों पर प्रतिमाह तीन लाख खर्च, फिर भी निगम में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। होमगार्ड और चौकीदारों पर प्रतिमाह तीन लाख रुपया खर्च करने के बावजूद भी नगर निगम परिसर में चोरी हो गई। बुधवार रात चोरों ने बिजली बोर्ड के 18 कटाउट और खाली पड़े क्वार्टर की चौखट तक चोरी कर ली। सुबह कार्यालय में पंखे और लाइट नहीं जली। महापौर अपने कार्यालय में पहुंचे और उनको 15 मिनट अंधेरे में बैठना पड़ा, तब जाकर नगर निगम ने छानबीन शुरू की। प्रकाश प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने देहलीगेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

नगर निगम परिसर में बुधवार रात चोरों ने बिजली के कटाउट चोरी कर लिए। इसकी जानकारी सुबह निगम के अधिकारियों को चली। महापौर निगम परिसर में पहुंचे और निगम अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। महापौर ने कहा कि निगम में रखे सामान की सुरक्षा के लिए होमगार्ड और चौकीदार की ड्यूटी लगती है। बताया कि निगम प्रतिमाह होमगार्ड और चौकीदार के नाम पर तीन लाख का भुगतान होता है। महापौर ने सवाल उठाया कि निगम परिसर में चोरी हो गई, उस समय होमगार्ड-चौकीदार कहां थे। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए।
इससे पहले निगम की बिल्डिंग ध्वस्त होने से पहले कर्मचारियों की चौखट तक चोरी हो गई। जिस पर निगम अफसरों ने चुप्पी साध ली। निगम ने देहलीगेट पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। महापौर हरिकांत अहलूवालिया का कहना है कि पुलिस के साथ-साथ विभागीय जांच भी शुरू करा दी। होमगार्ड और चौकीदारों से भी जवाब तलब किया जाएगा। अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार का कहना है कि चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया है। नौ हजार रुपये के नए कटाउट मंगाकर बिजली की सप्लाई शुरु करा दी। सीसीटीवी कैमरे भी देखे जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें