फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सहारनपुर में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन के चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत

Sat, 10 Sep 2022 12:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। बताया गया कि ये तीनों मजदूर पेड़ काटने के लिए एक किसान के खेत पर पहुंचे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
करंट लगने से तीन मजदूरों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव मदनुकी में एक किसान के खेत में पापुलर के पेड़ काटने आए तीन मजदूरों की हाईटेंशन विद्युत लाइन के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि उनका एक साथी गंभीर रुप से घायल हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना गंगोह क्षेत्र के गांव फतेहपुर ढोला निवासी सद्दाम (32) पुत्र रफल, नौशाद (30) पुत्र दिलशाद और अजय (30) पुत्र ऋषि सैनी अपने साथी मजदूरों के साथ गांव मदनुकी में पापुलर के पेड़ काटने आए थे।

यह भी पढ़ें: Exclusive: पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम में घोटाला, स्टोर से नया सामान बेचा, पुराना लगाया
विज्ञापन


शनिवार की सुबह पेड़ काटते वक्त पास से गुजर रही विद्युत लाइन के करंट की चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी आरिफ पुत्र खुर्शीद गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


उससे आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई लगी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें