फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अनियंत्रित बाइक से गिकर तीन कांवड़िया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। चौधरी चरण सिंह गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर मंगलवार को अटेरना पुलिस चौकी के पास अनियंत्रित होकर बाइक सवार तीन कांवड़िया घायल हो गए। घायल को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरधना में भर्ती कराया गया। दिल्ली के सोनिया विहार निवासी अभय और अमन पुत्र प्रवीण अपनी बहन कशिश के साथ कांवड़ लेकर घर लौट रहे थे। अटेरना पुलिस चौकी के पास पहुंचने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार कांवड़िया घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी सरधना पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। पुलिस ने मामले की जानकारी ली। वहीं, गंभीर रूप से घायल अभय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें