सरधना। थाना क्षेत्र के रार्धना गांव में मंगलवार रात पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की जांच की मांग की। पीड़ित मोनू पुत्र राधेश्याम ने बताया कि उनका बेटा विराट घर के बाहर खेल रहा था, तभी पड़ोस के लड़के ने मारपीट कर दी। विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद कुछ लोग उनके घर पहुंचे और मारपीट में मोनू का भाई गौरव भी घायल हो गया। वहीं, दीपक पुत्र मदनपाल ने भी आरोप लगाया कि झड़प के दौरान उनके पिता मदनपाल और परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। थाना पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।