रोहटा। थाना रोहटा में तीन होमगार्ड जवान की सेवानिवृत्ति पर बधाई दी। संवाद
रोहटा। सेवानिवृत्त हुए तीन होमगार्ड को थाना परिसर में विदाई दी गई। कंपनी कमांडर सौरव शर्मा की मौजूदगी में सेवानिवृत्त हुए होमगार्ड विजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, केपी राणा को भावपूर्ण विदाई दी गई। इस दौरान उनका फूलमाला से स्वागत किया गया और उनके कार्यकाल की प्रशंसा की। होमगार्ड के एडीसी प्रमोद कुमार राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान थाना प्रभारी नीरज बघेल अनिल शर्मा, मोहन गुप्ता, बिल्लू, अरुण तोमर, संदीप गौतम, अनिल, हरिमोहन, शिवम शर्मा, महेश शर्मा मौजूद रहे। संवाद