खरखौदा। गांव कैली में जाहरवीर गोगा मंदिर में शुक्रवार से तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ हो गया। मंदिर के महंत योगी ओमनाथ के अनुसार प्रतिवर्ष दो दिवसीय मेले का आयोजन होता था, लेकिन इस वर्ष अष्टमी दो होने के कारण तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। योगी ओमनाथ के अनुसार बृहस्पतिवार शाम के समय मंदिर के व्यवस्थापक प्रमोद शर्मा के आवाज से छड़ी मंदिर पर पहुंची। शुक्रवार को पहली अष्टमी पर श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। शनिवार को भी दूसरी अष्टमी को मंदिर पर प्रसाद चढ़ाया जाएगा। बड़ा मेला रविवार नवमी को आयोजित होगा। प्रशासन की ओर से पुलिस, फायर ब्रिगेड सहित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।