लिसाड़ी गेट में मुठभेड़ में तीन गौ तस्करों को पैर में मारी गोली
मेरठ। लिसाड़ी गेट में शनिवार देर रात पुलिस और गो तस्करों की सीधी मुठभेड़ हो गई है। जिसमें 25 हजार के इनामी सहित तीन गो तस्करों के पैर में पुलिस की गोली लगी है। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट प्रशांत कपिल के अनुसार, शनिवार रात पुलिस बजोट रोड पर चेकिंग कर रही थी। सूचना मिली कि बाइक सवार तीन गो तस्कर वारदात करने जा रहे हैं। पुलिस ने बाइक पर सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया। उन्होंने पुलिस पर गोलियां चला दी। सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घेराबंदी की, इसके बावजूद गो तस्कर गोली चलाते रहे। जवाबी कार्रवाई में तीनों गो तस्करों के पैर में पुलिस की गोली लग गई। शिव ने बताया कि गो तस्कर फुरकान उर्फ शेख निवासी सिवालखास जानी पर 25 हजार का इनाम है। वह जानी थाने से वांछित चल रहा था। फुरकान के साथी अशफाक उर्फ नवाब निवासी समर गार्डन और अनस उर्फ प्यार निवासी लक्खीपुरा लिसाड़ी गेट पुलिस की गोली से घायल हुए हैं। तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।