फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को चोर बताकर पीटने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपीनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात गोलाबढ़ क्षेत्र में युवक को चोर बताकर पीटने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गोलाबढ़ निवासी अरविंद कुमार बृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर घूम रहे थे। आरोप है कि तभी पास में रहने वाले अरमान, संजीव और कपिल ने चोर बताकर उन पर हमला कर दिया था। इसमें अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली के एक स्कूल में शिक्षक अरविंद के भाई संजय ने टीपीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें