फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एंटी रोमियो आपरेशन में तीन गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
इंटर रोमियो द्वारा पकड़े गए छेड़छाड़ के मामले में तीनों आरोपी फोटो स्रोत पुलिस
विज्ञापन
किठौर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कस्बे में एंटी रोमियो टीम ने सादे कपड़ों में शराब के ठेकों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और प्रमुख बाजारों में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ करने और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान सलमान निवासी महलवाला, लईकूद्दीन निवासी सौंदत थाना परीक्षितगढ़ और शोएब निवासी महलवाला को महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अशोभनीय टिप्पणियां करने के आरोप में हिरासत में लिया गया। तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें