फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ करने वाले तीन आरोपियों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों ने बीयर की बोतल दिखाकर की थी टिप्पणी
विज्ञापन

छेड़छाड़-मारपीट में मुकदमा, शांतिभंग में किया चालान

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। महिला हेड कांस्टेबल से छेड़छाड़ करने वाले तीनों आरोपियों पर लोहिया नगर पुलिस ने मुकदमा छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में दर्ज कर लिया है। महिला हेड कांस्टेबल के बयान दर्ज न होेने के कारण अभी पुलिस ने तीनों आरोपी मुजफ्फरनगर के नईबस्ती खतौली निवासी साजिम, सुहेल और अजीम को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बताया गया है कि आरोपियों ने बीयर की बोतल दिखाकर पीड़िता से अश्लील टिप्पणी और छेड़छाड़ की थी।
टीपीनगर थाना क्षेत्र की कालोनी में रहने वाली एक महिला हेड कांस्टेबल गौतमबुद्धनगर में तैनात है। मंगलवार को वह हापुड़ रोड स्थित पीटीसी में ट्रेनिंग के लिए गई थी। दो अन्य महिला कांस्टेबल भी पीड़िता के साथ थीं। मंगलवार को परेड होने के बाद तीनों महिला कांंस्टेबल ई-रिक्शा में सवार होकर बिजली बंबा चौकी की ओर जा रहीं थीं। वहां से उन्हें नोएडा के लिए बस में सवार होना था। इस दौरान पीड़िता का नोएडा पुलिस में तैनात पति दूसरे वाहन पर चल रहा था।
विज्ञापन

पीवीएस रोड पर ई-रिक्शा के पीछे चल रहे बाइक सवार साजिम, सुहेल और अजीम हाथ में बीयर लेकर महिला कांस्टेबलों पर अश्लील टिप्पणी व छेड़छाड़ करने लगे। महिला कांस्टेबल ने अपने पति को कॉल कर दी। तभी महिला कांस्टेबल का पति एल. ब्लाक चौकी के पास पहुंच गया। इधर, हापुड़ रोड पर बाइक सवारों को रोक कर महिला कांस्टेबलों ने उनकी धुनाई की। भीड़ ने भी आरोपियों की जमकर पीटा और एल. ब्लाक शास्त्रीनगर पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मियों को सौंप दिया। घटनास्थल लोहिया नगर होने के चलते तीनों आरोपियों को लोहिया नगर थाने भेज दिया गया। आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस गहनता से जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस के बयानों में विरोधाभास

इस मामले में लोहिया नगर थाना प्रभारी और एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के बयानों में विरोधाभास है। थाना प्रभारी का कहना है कि ई-रिक्शा में सवार होकर हेड कांस्टेबल अपनी दो सहेलियों के साथ जा रही थी, जिसके साथ छेड़छाड़ हुई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामला रोडरेज का है। महिला कांस्टेबल कार खुद ड्राइव करके जा रही थी और इस दौरान उनकी टक्कर लग गई। जिसके बाद उनको बीयर दिखाकर अश्लील टिप्पणी की गई।


गुंडा एक्ट में होगी कार्रवाई
एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि तीनों आरोपियों को फिलहाल शांतिभंग में जेल भेजा गया है। मुकदमे में तीनों का रिमांड बनाया जाएगा, ताकि उनकी जमानत नहीं हो सके। आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



किशोरी से छेड़छाड़, तीन आरोपी जेल भेजे

कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी मानसिक बीमार किशोरी से मंगलवार रात छेड़छाड़ की। पुलिस ने गोविंदपुरी निवासी तीन आरोपियों शिव उर्फ पारचा, रजत व साहिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें