मेरठ। रेलवे रोड थाना पुलिस ने पुलिस टीम पर हमले के तीन आरोपियों राजू सोनकर, उसके बेटे एकलव्य उर्फ भूरा और पत्नी सुमन सोनकर को गिरफ्तार किया है। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को राजू सोनकर के स्कूटी में शराब बेचने की सूचना पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। आरोपियों के परिजन व साथियों ने पुलिस टीम पर हमला कर और दरोगा की वर्दी फाड़कर आरोपी को छुड़ा लिया था। इस मामले में 17 आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अन्य आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की स्कूटी व 17 पव्वे बरामद किए थे। वह ठेके से शराब खरीदकर अतिरिक्त कीमत पर उनकी बिक्री करता था। ब्यूरो