फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: उधार दिए चार लाख मांगने पर मिल रही धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट के नीचा सद्दीकनगर इमराना ने बताया कि उसकी परिचित खैरनगर निवासी अनीसा ने बेटी की शादी के लिए उससे चार लाख रुपये उधार लिए। जमानत के तौर पर अनीसा व उसके पति ताहिर ने बुलंदशहर के स्याना स्थित जमीन के कागजात उसके पास रखे थे। आरोप है कि उसने रुपये का तकादा किया तो अनीसा, उसका भाई नफीस, पति ताहिर व बेटा जान से मारने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। इमराना की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें