संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके गांव के ही दो आरोपी आए दिन परेशान करते है। कई बार दोनों आरोपी हाथ पकड़कर अश्लील टिप्पणियां कर चुके है। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व वह दुकान से सामान लेने गई थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपियों ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ करते हुए चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी थी। पीड़िता ने आरोपियों के उत्पीड़न से परेशान होकर एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि शिकायती पत्र पर आरोपों की जांच की जाएगी।
-