फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विश्वविद्यालय गेट पर आत्मदाह करने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबंधित चौधरी दलेल सिंह लॉ कॉलेज के बीए तृतीय वर्ष के छात्र शादाब सैफी ने कुलपति को पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्र का कहना है कि उसने कॉलेज में पूरी फीस जमा की थी, लेकिन प्राचार्य ने धमकी दी कि उसका भविष्य बर्बाद कर देंगे। अब विश्वविद्यालय ने उसका परीक्षा फॉर्म अनवैरिफाई कर दिया। इससे वह मुख्य परीक्षा देने से वंचित रह गया है। शादाब ने पत्र में कहा है कि विषय कोड-5001 की परीक्षा वह मेरठ कॉलेज में दे चुका है, लेकिन जब उसने मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र निकालने की कोशिश की तो पता चला कि फॉर्म अनवेरिफाई कर दिया गया है। छात्र ने पत्र में चेतावनी दी है कि यदि उसका प्रवेश पत्र जारी नहीं किया गया तो वह विश्वविद्यालय गेट पर आत्मदाह कर लेगा। विवि में मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें