दौराला। मटौर गांव निवासी ओमप्रकाश ने वलीदपुर निवासी एक युवक पर धमकी देने का आरोप लगाया है। ओमप्रकाश ने तहरीर देकर बताया कि उसने वलीदपुर गांव निवासी एक युवक को 40 हजार रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि पैसे मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद