दौराला। सहारनपुर के गांधी कॉलोनी निवासी शक्ति सैनी ने दौराला की दौलतराम कॉलोनी निवासी एक महिला पर उधार लिए 10 हजार रुपये नहीं लौटाने और मांगने पर धमकी, गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। शक्ति ने रविवार को दौराला थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद