सरधना। सरधना निवासी नमन जैन पुत्र सुशील जैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 7 जून की शाम उसके मोबाइल नंबर पर एक व्यक्ति की कॉल आई। आरोप है कि कॉल करने वाले ने बातचीत के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम प्रशांत बताया। धमकी मिलने के बाद से वह और उसके परिवार के सदस्य मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है। कॉल से संबंधित तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।