मवाना। पीएम आवास योजना के तहत मकान का निर्माण नहीं कराए जाने से त्रस्त गांव रहावती निवासी सोनू ने एसडीएम को पत्र देकर मंगलवार को बाबा साहब की जयंती के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर आत्मदाह करने की चेतावनी देते हुए एसडीएम को पत्र दिया। रहावती निवासी सोनू ने एसडीएम संतोष कुमार सिंह को दिए पत्र में बताया कि पीएम आवास योजना के तहत डेढ़ साल से मकान का पात्र है। सर्वे भी हो गया है लेकिन अभी तक लाभ नहीं मिला है। वह मंगलवार को बाबा साहब की जयंती के सर्व समाज के सामने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुतला का दहन करेगा। प्रशासन, ब्लॉक व तहसील से झूठा आश्वासन देते हैं। जब वह पात्र है तो मकान निर्माण के लिए एक भी किश्त क्यों नहीं आई है। इस संबंध में सोनू ने सोशल मीडिया पर भी वीडियो डाल रखी है। सोनू ने डेढ़ साल पहले सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के बाद किसी जहरीले पदार्थ का सेवन भी किया था। जिसका इलाज कराया गया था। एसडीएम संतोष कुमार सिंह का कहना है कि मामले को दिखवाया जा रहा है। समस्या का समाधान कराया जाएगा।