मेरठ । इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ सीआईआरसी की मंगल पांडे नगर स्थित मेरठ ब्रांच में जीएसटी में नवीनतम परिवर्तन विषय पर चर्चा हुई। इसमें सीए समर्पित शर्मा ने बताया कि जीएसटी आर 9 को सभी नियमित करदाताओं द्वारा भरा जाना है, जबकि जीएसटी आर 9सी उन करदाताओं द्वारा भरा जाना है जिनका वार्षिक कारोबार 2 करोड़ से अधिक है। इस दौरान राजीव गुप्ता, सनी अग्रवाल, अजय गुप्ता, तरुण शर्मा, आशीष अनेजा, निमिषा, रोहित अग्रवाल और गौरव सिंघल आदि सीए मौजूद रहे। ब्यूरो