फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार 12 लाख मतदाता चुनेंगे महापौर

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार 12 लाख मतदाता चुनेंगे महापौर
विज्ञापन

मेरठ। निकाय चुनाव की मतदाता सूची करीब-करीब फाइनल हो गई है। इस बार नगर निगम में 12,11,951 मतदाता अपना महापौर चुनेंगे। पांच साल में 88,927 मतदाता नगर निगम में बढ़े हैं। पूरे जनपद की बात करें तो कुल 12,51,92 मतदाता बढ़े हैं। एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि अभी ये फाइनल सूची नहीं है। मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए चार नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। ऐसे में उसके बाद अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
जनपद में एक नगर निगम, दो नगर पालिका और 13 नगर पंचायत हैं। नगर निगम की बात करें तो 90 वार्ड में 2017 के मुकाबले इस बार 136266 मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं जबकि 47339 मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए हैं। पांच साल पहले नगर निगम में 1123024 मतदाता थे, वहीं इस बार इनकी संख्या 1211951 हो गई है। नगर पालिका परिषद मवाना में 5820 मतदाता बढ़े हैं। नगर पालिका सरधना में 4916 मतदाता बढ़े हैं। नगर पंचायत में दो से तीन हजार मतदाता बढ़े हैं। कुल मतदाताओं की बात करें तो 2017 के चुनाव में सभी निकायों में 14,33,142 मतदाता थे, इस बार इनकी संख्या 15,58,334 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि अभी ये अनुमानित सूची है। एक नवंबर से चार नवंबर तक मतदाता बनने के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट http://sec.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद अपना नाम और मांगी गई जानकारी भरें। पहचान पत्र और विधानसभा चुनाव के वोटर कार्ड की फोटो कॉपी अपलोड करें। अगर कोई नए मतदाता बनने हैं तो वे अपना कोई भी पहचान पत्र लगा सकते हैं। इसके बाद आवेदन वाले मतदाता जोड़े जाएंगे। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद आपत्तियां भी आएंगी, इसके बाद ही अंतिम सूची प्रकाशित होगी। वार्डों के आरक्षण पर दो दिन में जिलाधिकारी दीपक मीणा की मुहर लगने के बाद शासन को सूची भेज दी जाएगी।
निकाय और मतदाताओं पर नजर
निकाय - वार्ड - मतदेय स्थल - मतदाता 2017 - बढ़े वोट - कटे वोट - मतदाता 2022
नगर निगम मेरठ - 90 - 1009 - 1123024 - 136266 - 47339 - 1211951
नगर पालिका मवाना - 25 - 75 - 65479 - 10535 - 4751 - 71299
नगर पालिका सरधना - 25 - 55 - 48600 - 7816 - 2900 - 53516
नगर पंचायत खरखौदा - 12 - 12 - 10867 - 1377 - 844 - 11400
नगर पंचायत सिवालखास - 14 - 21 - 17046 - 4296 - 1279 - 20063
नगर पंचायत हस्तिनापुर - 15 - 25 - 21983 - 2979 - 898 - 24064
नगर पंचायत किठौर - 15 - 27 - 20200 - 4984 - 2322 - 22562
नगर पंचायत परीक्षितगढ़ - 13 - 17 - 15975 - 2614 - 1230 - 17359
नगर पंचायत लावड़ - 14 - 22 - 17820 - 3171 - 795 - 20196
नगर पंचायत बहसूमा - 11 - 11 - 9941 - 2222 - 670 - 11383
नगर पंचायत फलावदा - 13 - 18 - 15712 - 1988 - 861 - 16839
नगर पंचायत करनावल - 12 - 12 - 9603 - 707 - 605 - 9705
नगर पंचायत दौराला - 14 - 17 - 16647 - 3592 - 638 - 19601
नगर पंचायत शहाजहांपुर - 13 - 13 - 12382 - 3285 - 718 - 14949
नगर पंचायत हर्रा - 15 - 18 - 12445 - 4084 - 1875 - 14654
नगर पंचायत खिवाई - 15 - 19 - 15418 - 4379 - 1382 - 18395
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें