फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में चोरों के हौसले बुलंद: शिव हरि मंदिर में अष्टधातु के 8 कलश चुराए, श्रद्धालुओं में आक्रोश, CCTV खंगाले

Fri, 17 Oct 2025 12:49 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित शिव हरि कॉलोनी के शिव मंदिर से अष्टधातु निर्मित आठ कलश चोरी हो गए। वारदात के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
मंदिर से कलश चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में चोरों ने शिव हरी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर से आठ कलश चोरी कर लिए। चोरी की जानकारी मिलने के बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया और मंदिर परिसर में भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना मौके पर पहुंचीं और लोगों को जल्द वारदात का खुलासा करने का आश्वासन देकर शांत किया।

मंदिर के पुजारी मुन्ना तिवारी ने बताया कि यह चोरी बृहस्पतिवार रात हुई। चोर मंदिर के बुर्ज पर चढ़कर वहां से अष्टधातु निर्मित आठ कलश निकाल ले गए। सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। इसके बाद मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों को सूचित किया गया, जिन्होंने टीपी नगर पुलिस को सूचना दी।

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें