मेरठ। पीएल शर्मा रोड पर रंगेहाथ एक चोर को लोगों ने पकड़ लिया। पहले तो उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद लालकुर्ती पुलिस को सौंप दिया। हरिप्रिया अपार्टमेंट गीता कालोनी तिलक रोड में राजीव गुप्ता अपने परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार शाम एक युवक अपार्टमेंट की छत पर चढ़ गया और वहां लगी एसी की आउटडोर को खोलकर उसमें से सामान चोरी करने लगा। तभी लोगों ने चोर को देख लिया। पीएल शर्मा रोड व्यापार संघ के उपाध्यक्ष वरदान चौधरी भी पहुंच गए। उन्होंने आरोपी युवक को दबोच लिया। व्यापारियों ने आरोपी की पिटाई की। पुलिस आरोपी को थाने ले आई। पूछताछ में उसने अपना नाम अस्मित वर्मा निवासी आदर्श नगर कालोनी बताया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कुछ लोग समझौते का प्रयास कर रहे हैं। अगर समझौता नहीं होता है तो पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी। संवाद