फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संशोधित... फ्लैट और मकान में फैक्टरी चलाकर दिल्ली-हरियाणा तक बेच रहे थे हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली और मेरठ पुलिस के दो दिन कार्रवाई के बाद खुलासा करने का मामला
विज्ञापन

अंतरराज्यीय गिरोह अपराधियों को 20 से 30 हजार में पिस्टल कर करते थे सौदा


संवाद न्यूज एजेंसी



मेरठ। दिल्ली की क्राइम ब्रांच और लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने कांशीराम कॉलोनी के फ्लैट अहमदनगर के मकान में असलाह फैक्टरी का खुलासा कर अंतरराज्यीय स्तर के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। गिरोह से जुड़े सदस्य न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि राजधानी दिल्ली व हरियाणा तक के अपराधियों को अवैध पिस्टल बेचते थे। हरियाणा पुलिस के हत्थे चढ़ा इरशाद, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा इकराम और माशूक हथियार तस्करी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे।
रविवार शाम को पुलिस लाइन सभागर में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि मुखबिर की सूचना पर अहमद नगर गली एक मोती मस्जिद के पास साजिद के मकान पर सीओ कोतवाली की टीम दबिश दी थी। यहां से गिरफ्तार किए गए साजिद समर कालोनी निवासी रिहान, नावेद और कय्यूम ने पूछताद में बताया कि समर गार्डन निवासी इरशाद किराये पर रहकर हथियार आपूर्ति करता था। हरियाणा की फरीदाबाद पुलिस ने कुछ दिन पहले फैक्टरी में तैयार की गई पिस्टल के साथ इरशाद को गिरफ्तार किया था। एसएसपी डाॅ विपिन ताडा ने भी रविवार दोपहर को लिसाड़ीगेट थाने पहुंचकर अवैध हथियारों की फैक्टरी चलाने वाले बदमाशों से पूछताछ की।
विज्ञापन



गाजियाबाद से खरीदी खराद मशीन

सरगना साजिद ने पूछताछ में पुलिस को जानकारी दी है कि असलाह फैक्टरी के लिए खराद मशीन को जनपद गाजियाबाद के पटेल नगर और मेरठ के माधवपुरम से खरीदी गई थी। वहीं, आरोपियों ने बताया कि वह अवैध पिस्टल को 20 से 30 हजार रुपये तक में बिक्री कर देते थे


एक तस्कर और दो असलाह फैक्टरी के खुलासे

लिसाड़ी गेट पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आरोपी अपराधियों को हथियार की बिक्री करते थे। वह पूर्व में समर गार्डन निवासी फरमान, महिला शबनम पत्नी सगीर, अली, कोतवाली निवासी अमन उर्फ बल्लू, ब्रह्मपुरी निवासी सादान उर्फ पकौड़ी और तारापुरी निवासी माशूक को हथियार बेच चुके हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस ने भी माशूक को गिरफ्तार करने के बाद कांशीराम कॉलोनी के फ्लैट में चल रही अवैध असलाह फैक्टरी का खुलासा किया है। माशूक का दोनों फैक्टरियों से ताल्लुक है।



मौलाना को पकड़ने पर थाने में हंगामा

मेरठ। लिसाड़ीगेट में जिस मकान में असलाह फैक्टरी चल रही थी, उसके बराबर मकान में रहने वाले एक मस्जिद के मौलाना को पुलिस ने पकड़ा और थाने लाकर पूछताछ की। इस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने थाने में हंगामा किया। हालांकि पूछताछ के बाद पुलिस ने मौलाना को छोड़ दिया।
विज्ञापन


ये सामान किया बरामद



लिसाड़ी गेट पुलिस ने अहमद नगर की फैक्टरी से 06 अर्द्धनिर्मित पिस्टल 32 बोर, 05 पिस्टल बॉडी, 14 बॉडी प्लेट, 12 पिस्टल स्लाईड, 15 स्लाईड प्लेट, 02 शिकंजा, 02 बड़ी आरी, 05 ब्लेड, 06 लकड़ी की पिस्टल बट चाप, 22 रेती, 01 पेचकस, 05 फायरिंग पिन बनाने वाली रॉड, 02 बिट होल्डर, 06 बिटलॉक, 27 बिट, 03 रिन्च, 01 बड़ी ड्रिल मशीन, 06 मैग्जीन की स्प्रिंग्र, 04 रिकॉलिंग स्प्रिंग, 05 ट्रिगर स्प्रिंग, 50 फायरिंग पिन स्प्रिंग, 01 हथौड़ा, 04 पिस्टल लॉक आदि सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें