फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कलश यात्रा में भजनों पर नृत्य किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नर नारायण सेवा संस्थान की ओर से श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान भजनों पर भक्तों ने नृत्य किया। कलश यात्रा शास्त्रीनगर के ब्लॉक पुराना शिव मंदिर से शुरू हुई। क्षेत्र के लोगों ने भी पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कथा के प्रथम दिन कथा व्यास अंश वशिष्ठ ने नारद भक्ति, भागवत महत्व का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने कहा कि माता पिता का व्यवहार उसकी संतान पर सीधा प्रभाव डालता है। अगर हम चाहते हैं कि हमारी संतानें श्री राम जी के जैसी हो तो हमें स्वयं भी दशरथ एवं कौशल्या जैसा बनना पड़ेगा। बच्चों को श्रेष्ठ संस्कार देना जरूरी है। कथा व्यास अंश वशिष्ठ ने भजनों से सभी को धर्म और आध्यात्म से जोड़ दिया। कथा से पूर्व ध्रुव वशिष्ठ ने पूजन कराया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें