स्कूलों में आज भी अवकाश रहेगा
बागपत। यहां कई दिन से लगातार बारिश हो रही है। इसलिए मंगलवार को भी संभावना जताई गई है। इसके चलते जिलाधिकारी राजकमल यादव ने कक्षा एक से बारहवीं तक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। इसके साथ ही आदेश की अवहेलना किए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। संवाद