मेरठ। शहरकाजी जैनुस साजिद्दीन ने शाही जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा कराई। पांच लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ नमाज अदा की। नमाज से पहले तकरीर के दौरान शहरकाजी ने कहा कि गाइडलाइन के अनुसार आठ जून से धार्मिक स्थल खुलने की अनुमति होगी। मस्जिदों के इमाम और कमेटी सदस्यों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर एवं मास्क लगाकर लोगों को नमाज अदा कराने की अपील की। लोग नमाज के लिए वुजू घर से करके आएंगे। हालांकि फर्ज नमाज ही मस्जिदों में अदा करेंगे। हाथ मिलाने, गले मिलने से बिल्कुल मनाही होगी। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। जिसके लिए सावधानी बरतना समाज के सभी लोगों की जिम्मेदारी होगी।