फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शहर के अधिकांश इलाकों में आज बिजली रहेगी गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर के अधिकांश इलाकों में मंगलवार को बिजली अधिकारी उपकेंद्रों से लेकर बिजली लाइनों पर मरम्मत कार्य कराएंगे। अधिशासी अभियंता प्रशांत सोनी ने बताया कि शटडाउन लेकर कार्य किये जाने के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मरम्मत कार्य मेरठ विकास प्राधिकरण, कंकरखेड़ा टाउन-1, डाबका, श्रद्धापुरी, ई-पॉकेट पल्लवपुरम, आरएस फीडर, रुड़की रोड, एमईएस टाउन-2, साकेत, मीरा जैन, ईके रोड, अजंता कॉलोनी, गढ़ रोड, गोल मार्केट, साकेत कुंज फीडरों की बिजली लाइनों पर मरम्मत एवं सदृढ़ीकरण कार्य होंगे। इनके साथ ही सूर्या नगर, जेल चुंगी, जेल रोड, सूरजकुंड पार्क, दयाल बाग, हापुड़ रोड-1 एवं 2, सोमदत्त विहार, कसेरू खेड़ा, बक्सर, ग्लोबल सिटी, न्यू शिवलोक, अमन विहार, केसर गंज, डिफेंस, मोहनपुरी फीडरों से जुड़े इलाकों में भी मरम्मत कार्यों के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें