मेरठ। मरम्मत कार्यों के चलते बुधवार को नौचंदी बिजलीघर के नौचंदी फीडर, रंगोली बिजलीघर के तेजगढ़ी, सम्राट पैलेस फीडर पर सुबह 10 बजे से एक बजे तक, शास्त्रीनगर बिजलीघर के आरटीओ फीडर पर सुबह नौ बजे से एक बजे तक, मोहकमपुर बिजलीघर के ध्यानचंद नगर फीडर पर सुबह छह बजे से नौ बजे तक बिजली नहीं आएगी। अधिशासी अभियंता साउथ डीवी सिंह ने बताया कि उद्योगपुरम-1 बिजलीघर पर पराग डेयरी फीडर पर सुबह 11 बजे से तीन बजे तक, उद्योगपुरम-2 बिजलीघर के सेक्टर-3 फीडर पर सुबह छह से नौ बजे तक बिजली नहीं आएगी। इसी तरह से रामलीला ग्राउंड-1, माधवपुरम-1, लिसाड़ी रोड, खड़ौली-1 बिजलीघर पर भी बिजली कटौती होगी। संवाद