मेरठ। मरम्मत कार्यों के चलते बुधवार को शहर में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। गढ़ रोड पर सीएम ग्रिड योजना में लाइन, विद्युत पोल व ट्रांसफार्मर शिफि्टंग के कार्य, आरडीएसएस व बिजनेस प्लान के अंतर्गत नए पोल व केबिल स्थापित किए गए जा रहे हैं। इसी कारण रंगोली बिजलीघर के तेजगढ़ी व सम्राट पैलेस फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह सात से नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।