फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मरम्मत कार्य के चलते आज 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। विद्युत नगरीय वितरण उपखंड नवम के उप संस्थान जागृति विहार व मंगलपांडे नगर क्षेत्र में मरम्मत कार्य और पेड़ों की छंटाई के चलते बुधवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। एसडीओ पंकज शर्मा ने बताया कि मंगल पांडे नगर उपकेन्द्र के अन्तर्गत 33/11 केवी लाइन से लगे पेड़ों की कटाई, छंटाई और वर्टिकल आईसोलेटर लगाने का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। चार अक्तूबर को 33/11 केवी उपकेन्द्र मंगल पांडे नगर के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र हनी गोल्फ ग्रीन, दामोदर काॅलोनी, प्रेम प्रयाग काॅलोनी, मोती प्रयाग काॅलोनी और शाहपुर डिग्गी, अजंता कॉलोनी, गढ़ रोड, जनता नगर, मीरा एन्कलेव, ए-ब्लॉक और तेजगढ़ी की विद्युत सप्लाई प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बाधित रहेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें