मेरठ। मरम्मत कार्यों के कारण शनिवार को शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सिविल लाइन उपकेंद्र क्षेत्र के पीडब्लूडी कालोनी, पांडव नगर, सर्वोदय कालोनी, संजय नगर, डीएम कंपाउंड में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। विवि उपकेंद्र क्षेत्र के सारस हॉस्पिटल, मेमहंस हॉस्पिटल, नवजीवन, महर्षि अस्पताल क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक, सेंट लुक्स उपकेंद्र क्षेत्र के प्रोफेसर कालोनी में सुबह 10 से 11 और नंगला बट्टू में दोपहर 12 से दोपहर 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। गंगानगर-3 उपकेंद्र क्षेत्र और पीएल शर्मा अस्पताल उपकेंद्र क्षेत्र के जली कोठी, पटेल नगर, अहमद नगर, खैर नगर, बनबटान, डफरिन, जत्तीवाड़ा क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।