फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज शहर के कई इलाकों में नहीं रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मरम्मत कार्यों के चलते आज शहर के कई इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। शहर के मंगलपांडे उपकेंद्र क्षेत्र में जनता नगर, मीरा एंक्लेव, होटल हारमनी, ब्रॉडवे क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। एल ब्लॉक उपकेंद्र क्षेत्र के के ब्लॉक, एच ब्लॉक, जे ब्लॉक, एल-2 क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जागृति विहार उपकेंद्र क्षेत्र के डी ब्लॉक, एफ ब्लॉक, कुटी चौराहा में दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक और गंगानगर-3 उपकेंद्र क्षेत्र के रेडिक्स पावर सोल्यूशन, बहचौला रोड पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा सदर, बेगमपुल उपसंस्थान क्षेत्र, सोफीपुर, एमईएस और आरटीओ क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें