फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में चलेगा सघन बाल अस्थमा पहचान अभियान : डाॅ. अमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। विश्व अस्थमा दिवस पर मंगलवार को बेगम ब्रिज रोड स्थित अग्रवाल चेस्ट एंड डेंटल क्लीनिक में जागरूकता अभियान चलाया गया। पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि अस्थमा का उपचार संभव है। इसके लिए समय रहते इलाज कराना जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्रदूषण और धूल से बचाव, नियमित दवा और समय-समय पर जांच बेहद जरूरी है। इस दौरान मरीजों को इनहेलर के सही उपयोग का तरीका भी समझाया गया। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में 26.2 करोड़ से अधिक लोग अस्थमा से पीड़ित हैं। इसमें बच्चों की बड़ी हिस्सेदारी है। उन्होंने बताया कि देश में 7.9 प्रतिशत बच्चे अस्थमा से ग्रस्त हैं। इसके लिए स्कूलों में सघन बाल अस्थमा पहचान अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में शिक्षक पहली कड़ी बनेंगे। इसी के साथ माता पिता को शिक्षित करने, उपचार आदि के बारे में जागरूक किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें